फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। पछुआ हवा चलने से जिले में गलन भरी ठंड बढ़ गई है। गलन से रात और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड हो रही है। लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासनिक इंतजाम नाकाफी दिख रहे है। इससे लोगों को आवाजाही मेे दिक्कतें हुई। सुबह करीब साढ़े दस बजे धूप निकल आने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई। शाम होने फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों मे तापमान में तेजी से गिरावट के साथ पछुआ हवा ठंड बढ़ाएगी। हालांकि शनिवार को जिले मे सुबह का तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो बीते शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री अधिक था पर आने वाले तीन दिनों में मौसम में तेजी से परिवर्तन होने की संभावना है। शनिवार के बाद न्यूनतम तापमान मे और गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। शनिवार की सुबह जिले मे पछुवा और उत्तरी-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने के कारण में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाने की संभावना है। अगले 72 घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटा की गति से तेज ठंडी पछुवा हवाएं चलने के ठंड बढ़ने की संभावना है। पछुआ हवा के कारण लोगों को गलन भरी ठंड से परेशानी उठानी पड़ी। रात और सुबह-शाम गलन भरी ठंड मे कोई कमी नहीं आ रही है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लिया। सुबह करीब साढ़े दस बजे धूप निकल आने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई। दिन भर लोगों ने जगह-जगह इकट्ठा होकर धूप का आनंद लिया। शाम होते ही एक बार फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई।।
बरेली से कपिल यादव