नोडल अधिकारी ने पुलिस लाईन्स का किया निरीक्षण

आज़मगढ़- कानून व्यवस्था को और अधिक सुद्ढ़ बनाये जाने हेतु जनपद आजमगढ़ के लिये नियुक्त नोडल अधिकारी विजय कुमार मौर्या अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक का 3 बजे पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में आगमन हुआ। क्वार्टर गार्ड पर सलामी लेते समय पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र मनोज तिवारी पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंहए पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय पुलिस अधीक्षक ग्रामिण नरेन्द्र प्रताप सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी नगर ईलामारन व अन्य उच्चाधिकारी कर्मचारी गण की उपस्थित में सलामी ली गयी। तत्पश्चात नोडल अधिकारी द्वारा पुलिस लाईन्स का निरीक्षण किया जिसमें पुलिस लाईन्स में बने सरकारी आवास के छत बैरक मेस परेड ग्राउण्ड जीडी कार्यालय एमटी कार्यालय डायल.100 कार्यालय आदि का गहनता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा.निर्देश दिये गये। पुलिस लाईन्स निरीक्षण के पश्चात थाना जीयनपुर में तैनात हे0का0 सतीश सिंह का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने से हे0का0 का देहान्त हो गया जिनको पूरे सम्मान के साथ अन्तिम विदाई हेतु पुलिस लाईन आजमगढ़ में लाया गया। नोडल अधिकारी श्री विजय कुमार मौर्याए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंहए व पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व अन्य अधिकारी गण द्वारा हे0का0 के पार्थीव शरीर को कन्धा देकर अंतिम विदाई दी व उनको परिजनों को ढाढस बढ़ाया गया। हे0का0 के पार्थीव शरीर को श्रद्धाजलि देने के उपरान्त नोडल अधिकारी व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ व अन्य उच्चधिकारी गण के साथ 17 बजे थाना सिधारी में पहुँचकर थाना के सीसीटीएनएस मालखाना जीडी कार्यालय बंदीगृह बैरक छत थाना परिसर की गहनता से निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक सिधारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *