बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार को नेशनल हाइवे पर रोड पार कर रही बुजुर्ग महिला को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह आठ बजे सतुईया खास निवासी मुन्नी देवी फतेहगंज पश्चिमी की रबड़ फैक्ट्री कालोनी मे बिजेंद्र सिंह के घर भतीजी और बहू से मिलने जा रही थी। साढ़े नौ बजे थाने के सामने कालोनी को जाने के लिए रोड पार करते समय सीबीगंज की तरफ से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर कर रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया। वही कार चालक लेबर कालोनी सीबीगंज निवासी हरमीत सिंह किसी काम से रामपुर जा रहे थे। पुलिस ने कार चालक को गाड़ी सहित कब्जे मे ले लिया है। मुन्नी देवी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
