नेताजी के नेतृत्व, त्याग व शौर्य से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी- प्रियंक कानूनगो

बरेली। पराक्रम दिवस पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के कम्प्यूटर साइंस ऑडिटोरियम मे पराक्रम फाउंडेशन ने पराक्रम सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी के आदर्शों और उनके विचारों को सम्पूर्ण विश्व में फैलाने का कार्य पराक्रम फाउंडेशन कर रहा है। इस पराक्रम सम्मान समारोह का प्रारम्भ विधि विधान पूर्वक वैदिक मंगलाचरण और नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। भारत की पहली पैरा तीरंदाज (जिनके दोनों हाथ और पैर नही है) सुश्री पायल नाग को पराक्रम सम्मान-2025 प्रदान किया। कुलदीप वेदवान को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। प्रियंक कानूनगो ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के जीवन से हमे तीन बातें ग्रहण करनी चाहिए और वे नेतृत्व, त्याग और शौर्य है। पराक्रम फाउण्डेशन द्वारा निर्मित पराक्रम संदेश नामक पत्रिका के 2025 (अंक) का विमोचन किया गया। इस पत्रिका के मुख्य सम्पादक व राष्ट्रीय संयोजक डॉ योगेन्द्र भारद्वाज ने अपने वक्तव्य में बताया कि इस अंक की थीम (वीरभोग्या वसुंधरा) महिला केंद्रित है, जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर, रानी दुर्गावती, महारानी लक्ष्मीबाई से लेकर ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रही विंग कमांडर व्योमिक सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी तक को शामिल किया गया है। इस अवसर पर प्रियंक कानूनगो (सदस्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग), विशिष्ट अतिथि डॉ पवन तिवारी (क्षेत्र संगठन मंत्री, विद्याभारती पूर्वोत्तर), जगदीन्द्र राय चौधरी (सचिव, विद्याभारती पूर्वोत्तर क्षेत्र), ताई तागाक (पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार, मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश), सुश्री चन्द्रिका बोस (नेताजी की वंशज), कुलदीप वेदवान (राष्ट्रीय आर्चरी कोच) डॉ योगेन्द्र भारद्वाज (असिस्टेंट प्रोफेसर, केंद्रीय संस्कृत विवि, दिल्ली), डॉ अंकित पांडेय, वासु शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकान्त नामदेव (अध्यक्ष, पराक्रम फाउंडेशन), सुश्री भावना, श्रीकान्त नामदेव, शीतल देवी, विकास कुमार और पायल नाग डॉ पवन तिवारी, सुश्री चन्द्रिका बोस, जेएनयू के कम्प्यूटर साइंस के आचार्य डॉ सौरभ शर्मा, कम्प्यूटर साइंस की टीम अनुपमा, सौरभ, गोल्डी, शालिनी, श्रीवाणी, संस्कृत संस्थान से तेनजिन, मधुसूदन, अभिषेक और पारसी भाषा केंद्र के अभिषेक व रितिक का विशेष सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *