नूरी वेलफेयर ट्रस्ट ने किए गरीबो को कपड़े वितरित, हुए बेहद खुश

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की साप्ताहिक बाजार गुरूवार को नगर पंचायत के सामने 99 स्टोर पर नूरी वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीबों को फ्री कपड़े वितरित किये। गरीब वस्त्र पाकर बेहद खुश नजर आए। मौके पर मौजूद नूरी वेलफेयर ट्रस्ट के संरक्षक जहीर अंसारी ने कहा कि नूरी वेलफेयर ट्रस्ट गरीबों को कपड़े वितरण का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय- समय पर होते रहना चाहिए। गरीबों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है और मै गरीबों की सेवा हमेशा करता रहूंगा। इसके साथ ही लोगों से गुजारिश कि नए या ऐसे पुराने कपड़े जो पहनने लायक है और बह आपके लिए अतिरिक्त है। आप इस तरह के कपड़े ट्रस्ट तक पहुंचा दें ताकि वो जरूरतमंदों मे बांट दें और उनके काम आ सके। इस दौरान हाफिज जाकिर, हाफिज अब्दुल खालिक, फैजुल अंसारी, मोहम्मद हबीब, सोनू सिद्दिकी, रफीक सलमानी आदि लोगों का सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *