नुक्कड़-नाटक जरिए पालीथिन के दुष्प्रभाव से किया सचेत

बरेली। हिंदुस्तान स्काउट गाइड ने पॉलिथीन जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को नुक्कड़- नाटकों के माध्यम से इसके दुष्प्रभाव के प्रति जनमानस को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर किया गया। जिसका टाइटल पॉलिथीन मौत का सौदागर के नाटक के माध्यम से पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाली हानियों को बताया। पॉलिथीन या प्लास्टिक सिंगल यूज प्रयोग बहुत हानिकारक है। जैसे पानी या चाय के गिलास, चम्मच आदि। कलाकारों ने कहा कि हम पत्ते से बनी पत्तलों का इस्तेमाल करे। शीशे के गिलास मे पानी पिए। पॉलीथिन के प्रति सभी लोगों का वर्तमान मे जागरुक होना अनिवार्य है। यह समय की मांग भी है। आए दिन इसके खाने से बेसहारा पशु बीमार हो रहे है। इसके जलाने से जहरीली गैस हवा मे फैल कर हमे बीमार कर रही है। इसलिए हम सबको इससे मुक्ति पाने लिए संकल्प लेना होगा। इसी उद्देश्य को लेकर जगह-जगह हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स नुक्कड़ नाटक खेल कर जागरूक  कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक जेसी पालीवाल, हिमांशु सक्सेना, अलका मिश्रा, अभय भटनागर, प्रवेश दीक्षित एडवोकेट ने कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *