बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के नखासे वाले बाग मे निजी प्लॉट पर नगर पंचायत से बन रही सड़क के विरोध मे मोहल्ले वालो ने लिखित शिकायत अधिशासी अधिकारी से की। अधिशासी अधिकारी ने जांच के बाद ही निर्माण कराने के निर्देश देकर काम बंद करा दिया। नगर पंचायत के ठाकुरद्वारा मे नखासे वाले बाग मे सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। जिसके विरोध मे मोहल्ले वाले पहले थाना दिबस फतेहगंज पश्चिमी मे शिकायत करने पहुंचे लेकिन थाना दिबस मे किसी अधिकारी के न होने पर नगर पंचायत कार्यालय मे अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत दी। जिस पर अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने चल रहे निर्माण को रुकवाकर कर्मचारियों को जांच के निर्देश दिए। मोहल्ले वालों का आरोप था कि बाग मे पड़ रही सड़क बने हुए मकानों के सामने की चौड़ाई केवल दस फीट है और एक व्यापारी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से खाली प्लाटों के सामने 25 फिट चौड़ी सड़क डाली जा रही है। अधिशासी अधिकारी ने जांच के बाद ही सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। मोहल्ले की वीरावती ने बताया कि इससे पूर्व उसने इसकी शिकायत की नगर पंचायत मे की तो उसके खिलाफ नोटिस जारी कर दिया गया। विरोध के दौरान जैनेन्द्र सिंह दीपू, दुर्गपाल सिंह, सूरज चौधरी, राजू चौधरी, वीरावती, रविंद सिंह, जितेंद्र सिंह, चंद्रपाल गुप्ता, अरविंद सिंह, राजू चौधरी, अमित शर्मा, अंशुल सक्सेना आदि मोहले वाले उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
