नायब तहसीलदार ने अवैध खनन के दो ट्रैक्टर ट्रॉलिया पकड़कर पुलिस को सौपे

●सूत्री जानकारी के मुताबिक लम्बे समय से अवैध खनन पर चल रहे थे यह वाहन गुरुवार की सुबह नायब तहसीलदार द्वारा पकड़े गए

सम्भल। गुरुवार को सम्भल चन्दौसी मार्ग स्थित ग्राम बिछोली पर अवैध खनन के दो ट्रैक्टर ट्रालियों को नयाब तहसीलदार द्वारा पकड़ा गया । पकड़े गए वाहन चालकों से जब खनन से सम्बंधित कागजात मागे गए तो वह कागज़ नही दिखा सके जिसके बाद नायाब तहसीलदार ने दोनों ट्रैक्टर ट्राली को सम्भल कोतवाली क्षेत्र की चौकी नूरियो सराय में लाकर सम्भल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह ट्रैक्टर ट्रॉली काफी समय कासिम नामक युवक की देख रेख में चल रहे थे जोकि आस पास के क्षेत्र में भराव का काम लेकर इनको अपनी निगरानी में चलवा रहा था। पकड़े गए अवैध खनन के वाहन रात के समय में ग्राम आलमपुर के जंगलों से अवैध खनन कर सुबह 6 बजे तक शहर व आस पास के प्लॉटों में डाल दिया करते थे। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर नायाब तहसीलदार ने ग्राम बिछोली सम्भल चन्दौसी मार्ग स्थित सड़क के किनारे इन वाहनों को प्लाट पर मिट्टी डालते समय पकड़ लिया। जानकारी करने के दौरान सही जवाब नही मिलने पर दोनों वाहनों को नूरियो सराय चौकी पर खड़ा करा दिया गया।
नयाब तहसीलदार ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को जानकारी खनन अधिकारी को दे दी गई है आगमी कार्यवाही खनन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

सम्भल से सय्यद दानिश अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *