नवाबगंज, बरेली। जनपद के नवाबगंज मे सेना के सम्मान मे शुक्रवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पहले पूर्व सैनिकों को माला पहनाकर सम्मानित किया। नगर के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भूतपर्व सैनिक, एनसीसी, छात्र छात्राएं, महिलाएं व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर भाजपा विधायक डॉक्टर एमपी आर्य ने भूतपूर्व सैनिकों को फूलमाला पहना कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चे व क्षेत्र के लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर के पटेल चौक पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। समापन पर शरबत की व्यवस्था की गई। विधायक डॉ एमपी आर्य ने कहा कि भारतीय सैनिकों के साहस और वीरता का परिणाम है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में सफलता प्राप्त की है। सरकार आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने में जुटी है। यदि पाकिस्तान ने दोबारा ऐसी हिमाकत करने की कोशिश की तो परिणाम कुछ और ही होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान व शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हर भारतीय को गर्व है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को जड़ से खत्म करने का काम किया है। हमारी सेना का शौर्य पूरी दुनिया देख चुकी है। भारत माता के वीर सपूतों के रहते देश की सरहद को कोई आंख नहीं दिखा सकता। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी,, नवाबगंज विधायक डॉ एम पी आर्य, रविन्द्र सिंह राठौर, पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौर, विशाल गंगवार, रवि गंगवार, लेख राज गंगवार, अरविंद कुमार शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष विमला शुक्ला, वीरेंद्र सिंह रमेश कुमार गंगवार, मीनाक्षी गंगवार, एमएलसी बहुरन लाल मौर्य, राजश्री कॉलेज के प्रधानाचार्य, भुजेंद्र गंगवार, डॉ. पूजा गंगवार, अशर्फी लाल गंगवार, बार अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन, सभासद लल्लू गुप्ता, नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता, नीरु सागर, श्री कृष्ण इंटर कालेज के प्रबंधक प्रदीप कुमार सूरी, उमेश शर्मा, नन्द किशोर, टीआर गंगवार आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव