बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद पर सुश्री रेखा यादव ने पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली मे संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थी। हरियाणा की मूलरूप से रहने वाली सुश्री रेखा यादव ने वर्ष-1995 मे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से रीजनल डेवलपमेंट एंड प्लानिंग विषय पर परास्नातक एवं एम फिल की उपाधि प्राप्त कर वर्ष-1996 मे भारतीय रेल कार्मिक सेवा के माध्यम से रेल सेवा मे पदार्पण किया। पश्चिम रेलवे एवं मध्य रेलवे पर विभिन्न पदों का कार्यभार बखूबी निभा चुकी है। रेलवे बोर्ड मे सचिव रेलवे स्पोर्ट प्रमोशन बोर्ड तथा अतिरिक्त प्रोविडेंट फंड कमिशनर, इम्प्लाईज प्रोविडेंट फंड ओर्गेनाइजेशन के पदों का कार्यभार पूर्णरूपेण कुशलतापूर्वक निभा चुकी है। रेल प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है। इसके साथ ही खेलों मे भी विशेष अभिरुचि है। रेल अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों के बीच सामान्य रूप से लोकप्रिय है।।
बरेली से कपिल यादव
