नवरात्र के पांचवें दिन देवी मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़

बरेली। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को देवी मंदिरों में भक्ति रस की गंगा बही। सुबह से शाम तक भक्त मंदिरों में पूजा की थाली लेकर मंदिरों में दिखे। नव दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर में भक्तों ने माता की पूजा की। डॉ.अनिल मिश्रा, वंदना मिश्रा और रानी मिश्रा आदि ने मंदिर की व्यवस्थाएं बनाईं। देवी माता का पूजन-अर्चन कर माता को श्रीफल सहित शृंगार एवं वस्त्र आभूषण अर्पित किए। महिलाओं ने माता के भजन सुनाकर मंदिर में भक्ति रस से सराबोर कर दिया। दिन भर पूजा-अर्चना के बाद शाम में सभी दुर्गा मंदिरों में विशेष आरती की गई। भक्तों ने शामिल होकर मां से आशीर्वाद मांगा। पुजारियों ने मां को भोग लगाया। मंगलवार से शहर में दुर्गापूजा की धूम दिखेगी। सुभाष नगर की अवधपुरी कॉलोनी में स्थित श्री हरे राम नव दुर्गा मंदिर में सुबह आठ बजे शारदीय नवरात्र के पंचम दिवस देवी माता का पूजन-अर्चन हुआ। इसमें हनी मेहंदीरत्ता और राज मेहंदीरत्ता ने भाग लिया। उन्होंने देवी माता का पूजन कर माता को श्रीफल एवं शृंगार अर्पित किया। शाम को महिलाओं ने भारती शर्मा, सीता देवी शर्मा, विनीता शर्मा, अनु मिश्रा, पूनम रानी, शोभा सक्सेना, लता तोमर, मोहिनी शर्मा, डॉ.जितेंद्र शर्मा रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *