नवमी पर घरों व मंदिरों मे हुए कीर्तन, किया हबन व पूजे कन्याओं के पैर

बरेली/आंवला, फतेहगंज पश्चिमी। नवरात्रि पर देव स्थानों एवं घरों पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। देवी के भक्तों ने कन्याओं को भोज कराकर देवी मां का आशीर्वाद लिया। आंवला के मोहल्ला बजरिया दुर्गा मंदिर में बीती 25 सितंबर को अज्ञात द्वारा मूर्ति खंडित कर दी गयी थी। प्रशासन ने जन सहयोग से रात्रि मे ही नई मूर्ति स्थापित कराकर प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। बुधवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंदिर पर पहुंचकर हवन मे आहुतियां दीं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, दिनेश मौर्य, विवेक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। गंज आंवला स्थित गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर नौ दिवसीय नवरात्रि कार्यक्रम गायत्री दुर्गा पूजा अर्चना यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान डा. विनीत विधार्थी, इतिहासकार गिरिराज नन्दन गुप्ता, शिक्षा विद रामजीमल ने कहा गायत्री साधना से सब संभव है। बहेड़ी। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन बुद्धवार को मां के भक्तों ने श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की और कन्याओं का विशेष पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। साधकों ने पाप की मुक्ति के लिए मां की साधना की। मंदिरों में नवमी में भक्तों की भीड़ उमड़ी। जहां भक्तों ने पूजा अर्चना कर फल, माता की चुनरी, नारियल और मिठाई का प्रसाद चढ़ाया। नवाबगंज। नवदुर्गा मे देवी मन्दिरों पर देवी भक्तों की विशेष भीड दिखाई दी । सारे दिन देवी मन्दिरों में भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। पूरे नौ दिन तक फलाहारी व्रत रखने के बाद लोगों ने हवन पूजन कर कन्या जिमाकर उपहार देकर अपने व्रत खोले। अलीगंज। क्षेत्र के हरीनगर स्थित प्राचीन नवदुर्गा मंदिर में बुधवार को महा दुर्गानवमी श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। प्राचीन मंदिर में मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता के नौ रूपों का पूजन कर हवन सम्पन्न कराया। हवन के पश्चात परंपरा अनुसार कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहित अग्रवाल, हिमांशु पाराशरी, भूरे मौर्य, नेमचंद शर्मा, प्रिंस अग्रवाल, दिवाकर शर्मा, विशाल पांडेय आदि रहे। वही रिठौर मे दुर्गा नवमी में मां दुर्गा का व्रत रखने वाले भक्तों ने हवन-यज्ञ किए। घरों में कन्या बरूआ जिमाएं। खाईखेड़ा में माता रानी के भक्तों ने देवी जागरण का आयोजन किया। मां के भजनों पर भक्तजन जमकर झूमे, भक्तों को प्रसाद खिलाया। इस दौरान रामभरोसे लाल, भगवानदास यादव, विजय मौर्य, चंद्र पाल, विजय पाल, हरीश, हरपाल आदि का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। सिरौली। कस्बे के प्रसिद्ध ग्राम देवता मंदिर परिसर मे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में बुधवार को भव्य हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित पंकज आचार्य जी द्वारा दुर्गा सप्तशती का पूर्ण हवन विधिविधान से कराया गया। अनुष्ठान का मुख्य आयोजन नितिन पांडे के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ राजकुमार पांडे, अमित कोरी, सत्यप्रकाश पांडे, सुनील कोरी, रामनिवास कोरी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं भक्तगण मौजूद रहे। फतेहगंज पश्चिमी। शारदीय नवरात्र की महानवमी बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। मां भगवती के नौवे स्वरूप में सिद्धिदात्री माता की पूजा अर्चना करने के लिए देवी मंदिरों में श्रद्वालुओं का तांता लगा रहा। देवी भक्तों ने पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए कामना की। घर-घर कन्या पूजन के साथ कन्या-लांगुरा जिमाए गए और उन्हें उपहार दिए गए। घरों में कन्याओं का पूजन कर देवी भक्तों ने व्रत खोला। प्रतिदिन माता रानी की पूजा अर्चना की। नियम संयम से रहते हुये माता का ध्यान किया। नवरात्र के चलते जिले का वातावरण भक्तिमय रहा। नवमी पर श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी को चना-हलवा का भोग अर्पित किया गया। जगह-जगह व खासतौर पर देवी मंदिरों के आस-पास लोगों द्वारा श्रद्धालुओं को इसका प्रसाद वितरित किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *