नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने संभाला कार्यभार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला और कहा कि आम जनता मे भरोसा और अपराधियों मे भय का माहौल होना चाहिए। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष इमरान अंसारी ने पत्रकार साथियों के साथ नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह से मुलाकात कर उनको स्मृति चिन्ह भेंट किया और कहा कि थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह की तैनाती से क्षेत्र में सख्त और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने पुलिस स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। इस मौके पर थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। सर्दी के मौसम में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मैक तस्करी पर विशेष अभियान चलाया जाएगा और नशे के कारोबार मे लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही पूर्व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार एक महीने की छुट्टी पर गए है। इस कारण एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेमनगर थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह को फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी नियुक्त किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *