बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के प्रिटी पेटल्स किड्स जोन स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ बच्चों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि लीलाधर मास्टर साहब ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उत्थान के लिए उन्हें संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को संस्कृति, संस्कार और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान मेजर राम सिंह ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सौरभ पाठक, सभासद आवोध सिंह, स्कूल प्रधानाचार्य पूजा गुप्ता सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। स्कूल प्रबंधक दिनेश पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।।
बरेली से कपिल यादव
