नगर निगम ने खादी ग्रामोद्योग सहित अमजद सलीम का कार्यालय किया सील

बरेली। नगर निगम की ओर से अपने बड़े बकायेदारों के खिलाफ लगातार सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने खादी ग्रामोद्योग सहित पूर्व कांग्रेसी नेता अमजद सलीम के कार्यालय को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इन लोगों ने नगर निगम का टैक्स जमा नहीं किया था। कई बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी जब बकाया टैक्स जमा नहीं हुआ तो शनिवार की सुबह इन संस्थानों पर सीलिग की कार्यवाही कर दी गई। लंबे समय से जिन लोगों ने नगर निगम का टैक्स जमा नहीं किया है। उनके खिलाफ नगर निगम की ओर से लगातार सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है। जिसको लेकर शनिवार को नगर निगम जोन 4 की टीम प्रवर्तन दल के साथ कुदेशिया फाटक पहुंच गई। यहां पर पूर्व कांग्रेसी नेता अमजद सलीम के कार्यालय पर सीलिंग की कार्यवाही की गई। कार्यालय के मालिक पर नगर निगम का दस लाख रुपये का टैक्स बकाया था। उसके बाद नगर निगम की टीम राजेंद्र नगर स्थित खादी ग्रामोद्योग पहुंच गई। संस्थान पर पांच लाख रुपये बकाया होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस मौके पर जोन 4 की प्रभारी उपनगर आयुक्त निशा मिश्रा, राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद, खुशबू व प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *