नगर निगम की कार्यकारिणी मे भाजपा का दबदबा, छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

बरेली। नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव मे भाजपा का दबदबा कायम रहा। शनिवार को नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के कुछ देर बाद ही चुनाव निर्विरोध घोषित कर दिया गया। शनिवार को हुए कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स की मौजूदगी में सुबह 11 बजे से सभागार (सदन) में शुरू हुई। सबसे पहले कार्यकारिणी में शामिल 12 सदस्यों में से छह को बाहर करने के लिए लॉटरी सिस्टम की तरह पर्ची डाली गई। इसके बाद मीरा देवी, निधि सक्सेना, रामपाल गंगवार, सीता पटेल, अलीम खां और आरेंद्र अरोरा की पर्ची निकली। यह पार्षद कार्यकारिणी से बाहर हो गए। इसके बाद नई कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए सबसे पहले भाजपा के पांच और सपा के एक पार्षद ने नामांकन के पर्चे भरे। इसके अलावा कोई पर्चा नही भरा गया और भाजपा के नरेंद्र सिंह, संतोष कश्यप, रितिका किशोर, हरिशंकर लोधी, अंजुल गंगवार समेत सपा के ओमान खान निर्विरोध कार्यकारिणी के छह सदस्यों के तौर पर निर्वाचित हो गए। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में मौजूद उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने फूल माला पहनाने के बाद मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। वही सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने नगर निगम में हुई कार्यकारिणी सदस्यों की चुनाव की प्रक्रिया पर तिखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने पांच सदस्यों को कार्यकारिणी में पहुंचाने के लिए निर्दलीय पार्षदों पर दबाब बनाया और चुनाव लड़ने से रोका। इस तरह भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि नगर निगम की कार्यकारिणी में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। लगातार सातवी बार निर्विरोध चुनाव अपने आप में ऐतिहासिक है। सभी मिलकर बरेली शहर का विकास कार्यों में कदम बढ़ाएंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *