बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। प्रेटी पेटल्स पब्लिक स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हें बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाट्यमंचन की दो दर्जन से अधिक प्रस्तुतियां देकर वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हें शिशुओं की एक टोली ने देशभक्ति गीत पर नृत्य कर तालियां बटोरी। नन्हें-मुन्नों की टोली ने “इक मोड़ आया, मैं उत्थे दिल छोड़़ आया” गीत पर सामूहिक नृत्य किया। नन्हें कलाकारों द्वारा ‘ओल्ड एज होम’ नाटक, कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बेस्ड समूह गान-बुमरो-बुमरो, श्याम रंग बुमरो, आए हो किस बगिया से, ओ-ओ तुम-की शानदार प्रस्तुति को भी जमकर सराहा। मुख्य अतिथि बीएसएफ भिटौरा के डिप्टी कमांडेंट दिनेश सिंह ने राष्ट्र निर्माण मे माता, विद्यालय और शिक्षकों का अतुलनीय और महान योगदान होता है। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिब्राजक पंडित लीलाधर शर्मा ने अपने प्रेरणाप्रद विचार रखे। विद्यालय प्रबंधक दिनेश पांडेय ने इन अतिथियों को फूलमालाएं पहनाकर और स्मृतिचिह्न प्रदान किए। नयना भीगे-भीगे जायें कैसे खुशी छुपाएं-राम आएंगे-नृत्य गीत पर भी बच्चों ने नयनाभिराम प्रस्तुति दी और तालियां बटोरी। बच्चों की अंतिम प्रस्तुति होली गीत-होली के रंग मा झूमे बाजे ढोल-भी काफी सराहनीय रही। बच्चों को नगर पंचायत के ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सत्यदेव यदुवंशी, पूर्व चेयरमैन केपी मौर्य, चेतराम गंगवार, आशीष पांडेय, खेमपाल गंगवार, सौरभ पाठक, गणेश ‘पथिक’, प्रेमपाल गंगवार, संजीव शर्मा, रवींद्र सिंह चौहान, रमन जायसवाल ने प्रमाणपत्र देकर, मेडल पहनाकर सम्मानित किया। गायत्री परिवार की बहनों डॉ. दीपमाला पांडेय, उपासना शर्मा, गीता तोमर, शिखा को प्रबंध समिति अध्यक्ष कमला पांडेय ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राहुल यदुवंशी ने किया। अंत मे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता ने सभी का आभार जताया।।
बरेली से कपिल यादव
