बरेली। श्री राधा संकीर्तन मंडल की ओर से श्री स्वामी जगन्नाथ मंदिर में देव स्थापना महोत्सव में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। देव स्थापना और सप्त दिवसीय संकीर्तन महोत्सव के दूसरे दिन तुलसी मठ के महंत नीरज नयन दास और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का स्नान और महाभिषेक विधि विधान से किया। दोपहर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा की शोभायात्रा निकली गयी। शोभा यात्रा की शुरुआत वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने की। शोभायात्रा जगन्नाथ स्वामी मंदिर से शुरू होकर बांस मंडी आयुर्वेदिक कॉलेज, फर्नीचर मार्केट सिकलापुर, नगर निगम से होते हुए जगन्नाथ मंदिर पर वापस पहुंची। शोभा यात्रा पर जगह-जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा की और भगवान जगन्नाथ की आरती कर स्वागत किया। मंडल महामंत्री अनुज अग्रवाल ने बताया कि भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, भगवान बलभद्र का विग्रह जगन्नाथ पुरी से ही बरेली आया है। शोभायात्रा मे श्री राधा संकीर्तन मंडल के सदस्यों की एक झांकी भी रही। पार्षद जय प्रकाश राजपूत, राजू गुलाटी, विवेक अग्रवाल, शिव चावला, दिनेश शर्मा, पंकज अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्गया, विकास अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रिशुल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, विक्रम कपूर, अतुल अग्रवाल, उमेश, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव