धारदार हथियार से किसान की नृशंस हत्या, गन्ने के खेत मे पड़ा मिला खून से लथपथ शव

शेरगढ़, बरेली। जनपद के थाना शेरगढ़ क्षेत्र मे खेत पर बरसीम काटने गए किसान की धारदार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया है। उसका शव शनिवार सुबह गन्ने के खेत मे पड़ा मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गहनता से जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने किसी पर आरोप नही लगाया है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा और सीओ बहेड़ी डॉ अरूण कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। थाना शेरगढ़ के गांव डूंगरपुर देहात निवासी किसान रामदास (60 वर्ष) पुत्र बांकेलाल शुक्रवार को दोपहर गांव के निकट खेत पर बरसीम काटने गए थे। देर शाम तक वापस धर नही लौटे तो परिजनों ने उन्हें फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ गांव के इर्द-गिर्द व जंगल में खोजबीन की। लेकिन किसान का कोई सुराग नही लग सका। शनिवार सुबह परिजनों ने दोबारा उनकी तलाश शुरू की। इस बीच रामदास का शव गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला। शव की हालत देख लोग सन्न रह गए। ग्रामीणों के मुताबिक रामदास के सिर और पैरों पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी की, लेकिन हत्या के कारण का पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर रामदास ने अपने खेत से बरसीम काटी थी। उनके साथ पत्नी भी थी। बाद में वह बकरियां चराने चली गई। रामदास बोरे में बरसीम भरकर गांव की तरफ चल गए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। शनिवार सुबह जिस खेत में उनका शव मिला, उससे करीब 70 मीटर दूरी पर बरसीम से भरा बोरा पड़ा मिला। रामदास की हत्या से उनकी पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बेटियां एक बेटा है। एक बेटी सुमन अभी अविवाहित है। जो स्नातक उत्तीर्ण है। घटना से मृतक की पत्नी मुन्नी देवी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतक के पुत्र मोहित ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। मामले मे मृतक किसान के पुत्र मोहित की ओर से अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया गया है। मामले के खुलासे को एसओजी को लगाया गया है। शोकाकुल माहौल मे मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस कुछ संदिग्धों भी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *