वाराणसी- केंद्रीय ब्राह्मण महासभा, राष्ट्रीय ब्राह्मण विकास समिति एवं विश्व ब्राह्मण परिसंघ के संयुक्त तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ शिक्षा मंडल के सभागार में महामना और अटल जी की जयंती संयुक्त रूप से मनायी गयी। इस दौरान रंगमंच के कलाकारों द्वारा महामना की जीवन यात्रा पर एक नाटिका प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में समाज में अग्रणी योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एडवांस सेंटर फॉर ट्रेडिशनल एन्ड जीनोमिक मेडिसिन के स्टडी डायरेक्टर प्रोफ़ेसर गोविन्द प्रसाद दूबे, झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कुलपति प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार मिश्रा, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय और बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय को स्मृति चिन्ह और दुशाला देकर सम्मानित किया गया।
प. सतीश चंद्र मिश्र अध्य्क्ष, प. चल्ला सुब्बा राव -महामंत्री, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा, प. रविन्द्र नाथ मिश्र-अद्यक्ष, प.सचिन मिश्र-महासचिव, प.धर्मेंद्र त्रिपाठी-संगठनमंत्री, राष्ट्रीय ब्राह्मण विकास समिति एवं प. हरि प्रसाद अधिकारी-अद्यक्ष, प.दिवाकर द्विवेदी-महामंत्री, डॉ विद्या सागर पांडेय, विश्व ब्राह्मण परिसंघ द्वारा प्रत्येक वर्ष महामनाजी की जयंती 25 दिसंबर को मनाती आ रही है। आज के दिन धर्मसंघ के सभागार में भी तीनो संस्थायें मिलकर उन्हें याद करते हुये अपने समाज के प्रेरणा स्रोत व भारत रत्नों को सम्मान पुर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किया हैं।
महासचिव पंडित सचिन मिश्र जी ने बताया कि आज सभागार में महामना मदन मोहन मालवीय जी के जीवन वृतानत और बनारस में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना के समय की दुश्वारियों और समस्याओं का कैसे उन्होंने समाधान किया इन सब के लिए एक नाटिका का मंचन रंगमंच से जुड़े काशिवुड के कलाकारों के द्वारा किया गया। इस नाटिका के मंचन का उद्देश्य आम जनमानस में महामना की यादों को ताज़ा करना था जिसका नेतृत्व पंडित अभिषेक पांडेय की टीम द्वारा सराहनीय नाट्य प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में प.दया शंकर मिश्र, प. नागेंद्र द्विवेदी जी, प. शिवदुत्तजी प. हिमांशु राज पांडेय जी, हजारी नरायन शुक्ल जी, अमित उपाध्याय जी, कुशाग्र मिश्र जी, सुधीर मिश्र जी, सुयश मिश्र जी, सुजीत जी, ऋषि उपाध्याय जी, अंकित शर्मा जी, प्रशांत पांडेय जी, प. दिवाकर द्विवेदी गुरु जी, प्रभात जी, आदि विप्रजनों की ऊर्जामयी उपस्थिति रही।
संवाददाता:-महेश पाण्डेय
