बरेली। बरेली कॉलेज मे अस्थायी कर्मचारियों ने दूसरे दिन बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय व कर्मचारियों को स्थाई करने को लेकर पूर्वी गेट पर धरना दिया। अस्थायी कर्मचारियों ने जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय व कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग को लेकर कॉलेज के पूर्वी गेट पर धरना दिया। जिसमे कई संगठनों ने आकर समर्थन दिया। किसान एकता संघ के मंडल प्रभारी डॉ रवि नागर गुर्जर और मंडल सचिव चौधरी जगपाल सिंह यादव व राज्य कर्मचारी संयुक्त समिति के अंचल अहेरी और जगपाल सिंह भाटी अपने साथियों साथ पहुंचकर समर्थन दिया। इसी दौरान प्राचार्य डॉ अनुराग भटनागर ने भी अस्थाई कर्मचारियों का समर्थन किया। जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्राचार्य का समर्थन मिलना खुशी की बात है।183 वर्ष पुराने कॉलेज को विश्वविद्यालय और 20 साल से कार्यरत कर्मियों को स्थाई करने दोनों मांगे जायज है। सचिव हरीश मौर्य ने कहा कि बुधवार को कर्मचारी दो बजे सभागार के सामने अपनी मांगों को लेकर बुद्धि शुद्धि हवन करेंगे। इन दोनों मांगों के लिए हम अब प्रतिदिन अपनी आवाज बुलंद करेंगे। धरने मे मनीष मिश्रा, रविन्द्र सहारा, विजय पटेल, पूरन लाल मसीह, मुनीम, रामपाल आदि ने अपने अपने विचार रखे। धरने का संचालन संजीव पटेल ने किया। धरने पर बच्ची देवी, देवबती, कुलदीप, जगदीश, राजाराम, वंशगोपाल, दीपक, बाबूराम, राजीव, राकेश, राजीव, रमेश, विजयवीर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव