धनतेरस की पर्व पर दुकानों में रही भारीभीड़, बर्तन और झालर खरीदने पहुचे लोग

गोलाबाजार/ गोरखपुर – दीवाली से दो दिन पहले धनतेरस पर्व मनाया जाता है। मंगलवार को धनतेरस पर्व के अवसर पर गोला  बाजार के चन्द चौराहे से लेकर मेंन मार्केट में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सबसे अधिक सोने चांदी की दुकानों में शुभ महूर्त पर खरीदारी को लेकर भीड़ दिखी। धनतेरस को धन त्रयोदशी व धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन नए समान की खरीदारी कर उनकी पूजा करते है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना चांदी व बर्तनों की खरीदारी कर पूजा करने से धन का लाभ होता है। इस लिये लोग खूब उत्साह से खरीदारी करते है। बाज़ारो में बर्तन व चायनीज़ इलेक्ट्रॉनिक से लेकर इंडियन झालरों के खरीदारों का दौर अधिक रहा वही सड़कों के किनारे भी सजावट अस्थायी बाजार लग गया। बर्तन बाज़ारो में भी आज जमकर खरीदारी हुई।मुख्य बाजार की दुकानें व प्रतिष्ठानो में ग्राहकों की भीड़ रहीं दुकानों में फूलों विधुत सजावट की गई है। कुछ दुकानों व प्रतिष्ठानो में धनतेरस विशेष पर ग्राहकों को बुलाने और उनको और अच्छी सर्विस देने के लिए साज सज्जा करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी रखे गए थे। ग्राहक लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *