दोस्त के रिसेप्शन मे चम्मच को लेकर हुई मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज

बरेली। दोस्त की रिसेप्शन पार्टी मे गए एक युवक का चम्मच को लेकर विवाद हो गया। विवाद को सुलझाने गए आकाश कश्यप को तीन दोस्तों ने जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव कराने आए लोगों पर भगौने फेंकें गए। इस विवाद मे कई लोग घायल हुए। पुलिस ने इस मामले में वार्ड-70 के पार्षद प्रतिनिधि शिवम वर्मा समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिहारीपुर के रहने वाले आकाश कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि रविवार की रात खत्रियान धर्मशाला में अनिल कक्कड़ के यहां रिसेप्शन पार्टी थी। इसमें रिश्तेदार अंकित कक्कड़ और उसका भाई अंकुश कक्कड़ भी आया था। दोनों शराब के नशे मे धुत थे। दोनों ने रिसेप्शन में शामिल होने आए लोगों से अभद्रता की। अंकुश ने एक व्यक्ति पर चम्मच से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गौतम कश्यप और सूरज सूरज कश्यप बीच-बचाव कराने पहुंचे तो अंकुश ने अपने दोस्त शिवम वर्मा व पपई लाल के साथ मिलकर उन पर भी चाकू से हमला बोल दिया। शिवम वर्मा ने भगौना उठाकर गौतम के सिर पर मार दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। गौतम लहूलुहान हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी अंकुश कक्कड़, शिवम वर्मा आदि जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। हमलावर शिवम वर्मा वार्ड-70 के पार्षद प्रतिनिधि है जबकि आकाश, गौतम आदि वार्ड-77 के पार्षद प्रतिनिधि हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम का कहना है कि शिवम वर्मा, अंकुश कक्कड़ और पपई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *