दो साल बाद यूपी बोर्ड की ऑफलाइन हुई परीक्षा से छात्र-छात्राएं नजर आये खुश

बरेली। गुरुवार को सुबह पहली पाली मे जिले के 73 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क अनिवार्य रहा। पूर्वाह्न सवा 11 बजे पेपर छूटा तो मुस्कराते हुए विद्यार्थी बाहर निकले। विद्यार्थियों ने बताया कि दो साल बाद इस तरह से परीक्षा देने का अवसर मिला है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भी उनके विद्यालय काफी दिनों तक बंद रहे लेकिन पढ़ाई प्रभावित नही होने दी गई। क्योंंकि कोरोना महामारी के कारण आनलाइन पढ़ाई की आदत पड़ चुकी है। विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा कक्षों का माहौल काफी अच्छा रहा। जिससे किसी तरह की कठिनाई नही हुई। सभी परीक्षा कक्षों को पहले से ही सैनिटाइज किया हुआ था। पेपर काफी अच्छा आया। इस वजह से हल करने में कोई समस्या नहीं आई। ज्यादातर विद्यार्थियों का यही कहना है कि हिन्दी में काफी अच्छे अंक मिलने की संभावना है। परीक्षा के दौरान पूरे समय सीलिंग फैन चलते रहे। जिससे गर्मी का अहसास नही हुआ। पेयजल की भी उचित व्यवस्था कराई गई। छात्रा तुआसीन बी, छात्र सलमान, गौतम का कहना है कि परीक्षा कक्ष मे प्रवेश से पहले नकल सामग्री आदि को लेकर चेकिंग की गई उसके बाद कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई। पढ़ाई के अनुसार प्रश्नपत्र आया है। परीक्षा देने के लिए काफी उत्सुकता थी परीक्षा की तैयारी भी कर ली है। सिर्फ इंतजार करना पड़ रहा था। प्रश्नपत्र बहुत अच्छा था। कड़ी सुरक्षा और कोरोना प्रोटोकाल के तहत परीक्षा हुई। सारी व्यवस्थाएं अच्छी होने से पेपर देने में कोई परेशानी नहीं हुई। प्रहलाद मंडल ने बताया कि मेन गेट पर घुसते ही चेकिंग हुई। मास्क लगाकर स्कूल में प्रवेश किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *