कैंडल मार्च नगर के चौरी रोड से निकल कर लिप्पन तिराहा पर हुआ समापन
भदोही। समाजवादी पार्टी के नेता मनोज यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने बुधवार को नगर के चौरी रोड से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च निकाल कर देवरिया नारी संरक्षण गृह कांड का विरोध किया। सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कैंडल मार्च नगर के चौरी रोड से निकल कर बैजू मोड़ होते हुए अहमदगंज (गजिया) पहुंचा। लिप्पन तिराहा पर पहुंच कर सपाइयों का कैंडल मार्च समाप्त हो गया। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि सुबे में जब से भाजपा की सरकार बनी है। तब से महिलाओं पर अत्याचार काफी बढ़ गया है। यहां तक कि नारी संरक्षण गृह में भी महिलाएं सुरक्षित नही रह गई। वहां पर भी उनकी अस्मत लुटी जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार के समय राज्यपाल छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर जनता के सामने आ जाते थे। लेकिन इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद उनकी चुप्पी समझ से परे की बात है। कहां कि सरकार को तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें देना चाहिए। साथ ही इसके लिए ऐसा कानून बने की ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। कैंडल मार्च के दौरान सपाइयों ने खूब जम कर नारेबाजी की।
इस मौके पर राशिद बेग, राजकुमार यादव,प्रमोद यादव, चंदन यादव, रामरुप यादव, शादाब अंसारी, धर्मेंद्र यादव, सुरज सिंह, अशरफ खां, शेरा अख्तर, कल्लू, टीपू, नदीम अंसारी, युसुफ शेख व अब्दुल हक अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पत्रकार आफ़ताब अंसारी