दूसरे समुदाय के अधेड़ ने छह वर्षीय बच्ची से की दरिंदगी की कोशिश, गिरफ्तार

बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र मे दूसरे समुदाय के अधेड़ ब्यक्ति ने छह वर्षीय बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की कोशिश की। बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसका गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपी को महज आठ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। जनपद रामपुर में रहने वाले एक शख्स शहर मे मिट्टी के बर्तन बेचने का काम करते हैं। उनकी छह वर्षीय बच्ची एमबी इंटर कॉलेज के मैदान मे खेल रही थी। तभी वहां मौलानगर निवासी हसीन (48) पहुंच गया। हसीन बच्ची को उठाकर मैदान में बने मकान के अंदर ले गया। बच्ची के साथ अश्लील हरकत की तो बच्ची रोने लगी। इस पर हसीन ने बच्ची का गला दबाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची ने चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग आ गए। इस बीच आरोपी वहां से भाग गया। पीड़ित बच्ची को लेकर उसके पिता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को काफी ढूंढने के बाद रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसे इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। वही केसरी सेना के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि लगातार हिन्दू लड़कियों व बच्चियों को टार्गेट बनाया जा रहा है। जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *