दूसरे समुदाय की लड़की को भगा ले गया प्रेमी, लोगों मे रोष

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की एक लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा है इसलिए लोगों में रोष है। लड़की के बरामदगी की मांग कर रहे है। घटना कस्बे के एक मोहल्ला की है। एक लड़की तीन दिन पहले दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने जानकारी की तो पता चला कि वह एक लड़के से फोन पर बात करती थी।पिता का आरोप है कि मेरी लडकी को शकील बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। लड़की के पिता ने उसके खिलाफ अपहरण का केश दर्ज कराया है। मामला दो समुदायों के हाने से लोगों में रोष है। वही खुफिया विभाग ने भी मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की गतिविधियों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *