दीपावली पर दो घंटे ग्यारह मिनट रहेगा शुभ मुहूर्त, जाने पूजा विधि और महत्व

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। दीपावली हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन मुख्य तौर पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती, महाकाली की पूजा होती है। दीपावली पर्व का त्योहार आज है। ऐसे में बाजार सज गए है। दीपावली से एक दिन पूर्व लोगाें ने जमकर खरीदारी की। वही दीपावली के दिन भी बाजारों में भीड़ रहेगी। ऐसे में कोरोना संकट के बाद यह पहली बार ऐसा मौका है जब लगातार पांच दिनों तक बाजारों में रौनक रहेगी। इससे पहले व्यापारियों के चेहरों पर रौनक गायब थी लेकिन जैसे ही दीपावली का त्योहार आया तो व्यापारी भी खुश नजर आ रहे है। इस बार दीपावली पर्व पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 11 मिनट रहेगा। पिछले साल केवल 1 घंटे 37 मिनट का समय मिला था। लेकिन इस बार अच्छा समय मिलने के बाद लोग पूजा अर्चना भी अच्छे से कर सकेंगे। दीपावली पर लक्ष्मीजी की ऐसी फोटो खरीदे जिसमें वे भगवान विष्णु के चरणों के पास बैठी है। मां लक्ष्मी के चांदी से चरण चिह्न खरीदना चाहिए। श्रीयंत्र देवी लक्ष्मी का प्रतीक है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए। देवी लक्ष्मी की पूजा में कमल का फूल रखना अनिवार्य है। कमल के पौधे से कमल गट्टा भी मिलता है। पूजनकर्ता मूर्तियों के सामने की तरफ बैठें। कलश को लक्ष्मीजी के पास चावलों पर रखे। दीपावली त्योहार मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना के साथ मनाएं। इस बार लक्ष्मी पूजा करने का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 11 मिनट है। वैसे रात 11 बजे तक पूजा अर्चना कर सकते है। अगर मुहूर्त के समय पूजा की जाए तो फल अधिक मिलता है। इसलिए नियम के अनुसार ही लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए। दीपावाली पर लक्ष्मी पूजन के तीन मुहूर्त होते हैं। इन्हें प्रदोष काल, निशीथ काल और महानिशीथ काल कहा जाता है। अमावस्या तिथि 4 नवंबर 2021 सुबह 6 बजकर 3 मिनट से समापन 5 नवंबर को सुबह 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। लक्ष्मी पूजा करे का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 9 मिनट से रात्रि 08 बजकर 20 मिनट तक है। प्रदोष काल 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक व वृषभ काल 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 6 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *