दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि की अर्पित

बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच के तत्वावधान मे दीनदयालपुरम पार्क मे मंच द्वारा दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति स्थापित कर दी गई। इसका अनावरण अगले माह मार्च मे कराया जाएगा। इस अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता विनोद गुप्ता ने की और संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। विशिष्ट अतिथि लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र अटल, भाजपा नेता गुलशन आनंद और पूर्व डिप्टी महापौर अतुल कपूर रहे। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए अतुल कपूर ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का कराया जाएगा। भाजपा नेता गुलशन आनंद ने दीनदयाल पुरम के पार्क का विवरण देते हुए कहा कि सन् 2000 मे तत्कालीन नगर विकास मंत्री लाल जी टंडन ने दीनदयाल पुरम् और पार्क का उद्घाटन किया था पर उनकी मूर्ति न लग सकी। अब मंच द्वारा मूर्ति की स्थापना से अब पुराना कर्ज उतर गया है। लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र अटल ने मंच के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने घोषणा की कि मार्च माह मे दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति का अनावरण होगा। विचार गोष्ठी का संचालन कर रहे महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने एकात्म मानववाद की विस्तृत व्याख्या की और अंतिम व्यक्ति के उत्थान से उसे जोड़ा। विचार गोष्ठी मे डाॅ वीरेंद्र जैसवार, अशोक कुमार उपाध्याय, प्रवीन भारद्वाज, शिवम वर्मा, प्रवीन कुमार शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, सुमंत माहेश्वरी, विशाल शर्मा, मदन लाल शर्मा, अरुण शुक्ला, उमेश चंद्र गुप्ता, मुकेश शर्मा, पुनीत त्रिवेदी, अखिलेश चंद्र पांडे, डाॅ विमला गुप्ता, आराधना अग्रवाल, अजय उपाध्याय, सुरेश बाबू मिश्रा, रवींद्र सोनकर और गुरिंदर सिंह ने भी विचार व्यक्त कर दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *