बरेली। प्रमाण पत्र के लिए सीएमओ कार्यालय में सोमवार को दिव्यांगों की भीड़ रही। कई दिव्यांग परिजनों की मदद से शिविर तक पहुंचे। चलने में असमर्थ दिव्यांगों और उनके परिजनों को जानकारी ही नहीं थी कि व्हीलचेयर के लिए कहां संपर्क करें। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर में सुबह 10 बजे से दिव्यांग जुटने लगे थे। हालांकि व्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन जानकारी नहीं होने से दिव्यांगों को इससे अधिक सुविधा नहीं हुई। पैर से दिव्यांग कई लोग बैसाखी और परिजनों के सहारे शिविर तक पहुंचे।।
बरेली से कपिल यादव
