बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ब्लाक संसाधन केन्द्र परसाखेडा फतेहगंज पश्चिमी पर सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालय मे पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र व छात्राओं के लिए उपस्कर एवं उपकरण वितरित किए गए। विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को उनकी दिव्यांगता के अनुसार उपकरण ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, 23 एमआर किट, स्मार्ट केन, 32 हियरिंग एड रोलेटर आदि उपकरण एल्मिको टीम के माध्यम से दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ भानु शंकर गंगवार ने की। एल्मिको से डॉ तुषार, निपुल व अशोक प्रताप सिंह, जिला समन्वयक कु. शिल्पी श्रीवास्तव, प्रद्युमन यादव और श्रीराम यादव, राजवीर सिंह, संजीव, रतिभान, ललित मोहन, अनीता, प्रीती, प्रमिला देवी, रीमा, संदीप मिश्रा, अवधेश बहादुर उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
