दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, शाहजहांपुर के दो युवकों की मौत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की सुबह दिल्ली हाईवे पर थाना क्षेत्र के औंध पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे मे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शवों की पहचान शाहजहांपुर निवासी युवकों के रूप मे हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के थाना मीरानपुर कटरा के गांव ऊखरी निवासी रचित (29) पुत्र यज्ञपाल सिंह और निर्मल सिंह (30) पुत्र विनोद सिंह शुक्रवार की सुबह दिल्ली से बरेली बाइक से आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सुबह चार बजे के समय फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाइवे पर औंध पेट्रोल पम्प पर पहुंची। उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर मृतक निर्मल सिंह के बहनोई हिमांशु सिंह निवासी मोहम्मदगंज मीरगंज मौके पर पहुंच गए। बहनोई ने पुलिस को बताया बताया निर्मल पत्नी नीलू सिंह दो वर्षीय पुत्र के साथ दिल्ली में रह कर नौकरी करते हैं। दूसरा व्यक्ति भी दिल्ली में रहता है। दोनों बाइक से अपने गांव ऊखरी जा रहे थे। तुंरत ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान होने के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई। दोनों ही सगे रिश्तेदार बताए जा रहे है। जब इसका पता परिवार को चला तो घर में कोहराम मच गया। घटना के समय औंध मोड़ पर मौजूद लोगों ने बताया बाइक डिवाइडर से टकराने पर एक व्यक्ति की तुरंत मौत हो गई। दूसरा रोड पर पड़ा कुछ देर तड़पता रहा। उसके बाद उसकी भी मौत हो गई। औंध मोड़ एक्सीडेंट जोन बन गया है। इस मोड पर अक्सर एक्सीडेंट होते है। पुलिस हादसे के संबंध में अन्य जानकारी जुटा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *