दिमागी रूप से बीमार युवती ने पानी समझ कर पी लिया तेजाब, मौत

बरेली। दिमागी रूप से बीमार युवती ने गुरुवार की देर रात पानी की जगह तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल लाइंस के एक अस्पताल ले जाते समय युवती की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए और दोपहर में सुपुर्द ए खाक कर दिया। थाना कोतवाली क्षेत्र की बांस मंडी की रहने वाली 25 वर्षीय रूबी पुत्री सरताज मियां दिमागी रूप से बीमार थी। रूबी के पिता की मौत हो चुकी है। उसका शाहदाना वली दरगाह पर उपचार चल रहा था। मृतका के चचेरे भाई शाहिद पुत्र मोहम्मद मियां ने बताया कि घर के आंगन में टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पानी की बोतल में रखा हुआ था। जिसे रूबी ने देर रात पानी समझकर पी लिया। हालत बिगडने पर उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। आनन-फानन मे शुक्रवार की सुबह चार बजे रूबी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लगातार उसकी हालत बिगडने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर निकल पड़े। सिविल लाइन स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाते समय रूबी की एंबुलेंस में मौत हो गई। जिसके बाद परिजन रूबी का शव घर ले गए और दोपहर उसके शरीर को सुपुर्द ए खाक कर दिया। मृतका की बहन संजीदा ने बताया कि काफी लंबे समय से रूबी दिमाग की रुप से बीमार थी। जिसका कई जगह इलाज कराया था। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। रूबी की मौत केे बाद परिवार में कोहराम मच गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *