बरेली। पहाड़ों से आती हवाओं ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। दिन मे ठंड असर दिखा रही तो शाम होते ही गलन भी शुरू हो गई है। करीब दो सप्ताह से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। दिन का तापमान अब 21 डिग्री सेल्सियस के करीब हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिन तक तापमान में खास बदलाव नही होगा, लेकिन पछुआ हवाओं के चलते ठंड और गलन बढ़ेगी। शनिवार को सुबह से शाम हल्की धूप रही। दिन मे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिन में अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस कम राहा। वही रात मे न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात के तापमान में बीते 24 घंटे में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इससे ठंड और गलन पर खास असर नहीं दिखा। शाम होते ही अचानक धुंध छाने लगी और इससे दृश्यता भी घट गई। ग्रामीण इलाकों में कोहरे ने दस्तक दे दी है और सुबह-शाम कोहरे की चादर छाने लगी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अभी ठंड का असर और बढ़ेगा। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। खासकर दिन में सर्दी के साथ ही गलन का असर भी बढ़ेगा। इसकी वजह पहाड़ों से आने वाली हवाएं है।।
बरेली से कपिल यादव
