फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। मौसम के बदलते मिजाज से लोग परेशान हैं। पहाड़ों से बर्फवारी होने के बाद आ रही बर्फीली हवाओं से धूप में भी ठंड का अहसास हो रहा है। शीतलहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। बरेली में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। धूप की लुकाछिपी जारी रही। थोड़ी थोड़ी देर के लिए जो धूप निकली वह अपनी तपिश महसूस नहीं करा सकी। इसके चलते जो हवा चल रही थी। उसने सर्दी का एहसास कराया। वहीं ठंड से सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। प्रतिदिन मौसम करवट बदल रहा है। भले ही धूप नहीं निकली, लेकिन न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बरेली का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं धूप के निकलते रहने से दिन का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। वहीं मौसम की बीमारियों निमोनिया, खांसी, जुकाम और बुखार ने जकड़ लिया है। जिसके चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वगीश वैश्य के मुताबिक तापमान में उतार चढ़ाव बीमारियों का मौसम होता है। गर्म कपड़ों के साथ सतर्कता जरूरी है। चूंकि स्मॉग और धुंध में फर्क करना मुश्किल होता है। इसलिए बुजुर्ग सुबह टहलने निकले, लेकिन सांस लेने में तकलीफ हो तो घर की तरफ रुख कर लें। घर पर ही योग व्यायाम और टहलें। इससे बचाव होगा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक 27 नवंबर से बादलों के छाने से धूप निकला बंद हो सकती है। शीतलहर अपना असर दिखा सकती है। तीन दिन ऐसा ही मौसम लोगों को परेशान करेगा। पहली दिसंबर से हल्की धूप दोबारा निकलेगी। यह पूर्वानुमान मौसम विभाग की तरफ से दिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव