दरगाह आला हजरत से हुआ ऐलान, शब-ए-बारात 18 मार्च को

बरेली। दरगाह आला हजरत के मरकज दारुल इफ्ता ने 18 मार्च को शब-ए-बारात मनाने का ऐलान कर दिया है। इस बार 18 को शबे बारात मनाई जाएगी। शहर से लेकर देहात तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जमात रजा-ए-मुस्तफा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि सुन्नी बरेलवी मरकज दरगाह आला हजरत से काजी उल हिंद मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी के हवाले से मरकजी दारुल इफ्ता के मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारूकी ने बताया कि शाबान का चांद नजर नही आया। अगर किसी शहर मे शरई तौर पर चांद देखे जाने की खबर है। इसलिए शुक्रवार को 30 रजब है। इस हिसाब से शबे बारात 18 मार्च का ऐलान किया गया है। इस बीच अगर बाद मे भी कहीं से शरई शहादत (गवाही) आती है तो उस एतबार से दोबारा ऐलान किया जाएगा। उधर, पुलिस प्रशासन ने भी 18 मार्च को शबे बारात की तैयारियों को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार कर ली है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *