बरेली। जनपद के आकांक्षी ब्लॉक दमखोदा ने स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। दमखोदा ब्लॉक ने डेल्टा रैकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश सरकार ने दमखोदा ब्लॉक को 1.50 करोड़ की पुरस्कार राशि दी है। पुरस्कार धनराशि का उपयोग दमखोदा में स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में किया जाएगा। डीएम रविंद्र कुमार ने उपलब्धि पर अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। प्रदेश सरकार ने आंकाक्षी ब्लॉक की मार्च 2023 से मार्च 2024 तक प्रदर्शन के आधार पर डेल्टा रैंकिंग जारी की है। 17 इंटीकेटर्स स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि , बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक विकास आदि के क्षेत्र में तय किए हैं। अलग-अलग इंडीकेटर्स की प्रगति के आधार पर आकलन करने के बाद डेल्टा रैकिंग जारी की गई। डेल्टा रैकिंग में प्रदेश के सभी आकांक्षी ब्लॉक को शामिल किया गया। दमखोदा ने स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में सबसे अच्छा काम किया। दमखोदा में गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराईं। सेहतमंद बनाने के लिए पोषाहार मुहैया कराया गया। स्वास्थ्य से संबंधित मधुमेह व हाइपरटेंशन की जांच कराई गईं। उनका उपचार कराया। बच्चों के टीकाकरण का चक्र पूरा कराया गया। दमखोदा में स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में सुधार किया गया। प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद ने डीएम को 1.50 करोड़ की पुरस्कार राशि की स्वीकृति भेज दी है।।
बरेली से कपिल यादव