त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का प्रयागराज का सफर है औरों से कम, करे यात्रा

बरेली। लॉकडाउन व कोरोना काल के चलते 11 महीने से बंद त्रिवेणी एक्सप्रेस मंगलवार से फिर से शुरू हो गई है। इस ट्रेन के शुरू होने की खबर से रेल यात्रियों के चेहरों पर खुशी आ गई है। खास बात तो यह है इस ट्रेन का और ट्रेनों से किराया काफी कम है। बुधवार को दूसरे दिन बरेली रेलवे जंक्शन पर पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस से ढाई सौ से अधिक लोगों ने यात्रा की। रेल अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण 25 मार्च 2020 की रात से त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया। बरेली के लोगो को लखनऊ की ओर जाने के लिए सबसे पसंदीदा ट्रेन त्रिवेणी एक्सप्रेस मानी जाती है। बरेली रेलवे जंक्शन पर 11:10 बजे बुधवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो प्लेटफॉर्म यात्रियों से खचाखच भरा था लोगों को ट्रेन के आने का इंतजार था। कामर्शियल विभाग के मुताबिक बुधवार को ट्रेन पर ढाई सौ से अधिक लोगों ने रिजर्वेशन कराया। खास बात यह है कि अभी तक जितने भी कोविड-19 स्पेशल ट्रेन चल रही है। उनमें अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है। त्रिवेणी एक्सप्रेस अभी भी साधारण किराए पर संचालित की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *