नवाबगंज, बरेली। नगर पंचायत सेंथल मे नहर की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए स्विमिंग पूल पर बुधवार को तीसरे दिन भी सिंचाई विभाग का बुलडोजर चला। अवैध हिस्सा तोड़कर नहर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। वर्ष 2016 में सेंथल-हाफिजगंज मुख्य मार्ग के किनारे नगर पंचायत की ओर से स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया गया था। शिकायत के बाद सोमवार को मजिस्ट्रेट दुष्यंत प्रताप सिंह ने अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलवाकर उसे तुड़वा दिया लेकिन पिलर नही टूट सके। इस पर मंगलवार को पीलीभीत से ब्रेकर मंगवाकर पिलर तोड़ने शुरु किए गए जो बुधवार को पूरी तरह तोड़ दिए गए। अब होगी वसूली: अब नहर विभाग अतिक्रमण हटवाने मे आए खर्च की नगर पंचायत से वसूली करेगा। नहर विभाग के एसडीओ अजीत कुमार ने बताया कि नियमानुसार अतिक्रमण हटाने मे आने वाला खर्च अतिक्रमणकारी से ही वसूला जाता है। अधिकारियों से वार्ता करने के बाद नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
