Breaking News

तीन दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ पूर्ण आहुति के बाद समापन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना के निवास पर चल रहे तीन दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ सोमवार को पूर्ण आहुति के बाद समापन हो गया। वैदिक जगत के विद्वान आचार्य श्री प्राज्ञदेव एवं आचार्य सौरभ शास्त्री, भूदेव शास्त्री के द्वारा वेदों का पाठ एवं यजुर्वेद पारायण महायज्ञ कराया गया। इस दौरान वैदिक जगत के विद्वान आचार्य प्राज्ञदेव ने बताया कि संतान को संस्कारबान बनाने के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा रचित संस्कार विधि का प्रत्येक के गृहस्थी को स्वाध्याय करना चाहिए। अपनी पुरातन संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रत्येक भारतीय सनातनी नागरिक के लिए वेदों का स्वाध्याय करना चाहिए। यह गृहस्थ आश्रम लोक परलोक दोनों सुधारने का उत्तम साधन है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने बताया कि तीन दिवसीय निज निवास पर सुबह व शाम यजुर्वेद यज्ञ और अनेक प्रकार की कथाएं व सुंदर-सुंदर भजन सुनाएं गए। यज्ञ संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण कराया गया। इस मौके पर कथा और यज्ञ में शामिल होने वाले लोगों में मेजर सुनील सक्सेना, डॉ शिव कुमार सक्सेना, मुन्ना सक्सेना, दिनेश पांडे, रमन जायसवाल, चक्रवीर सिंह चौहान, प्रेमपाल गंगवार, कैलाश शर्मा, दीपक गोयल, शत्रुघ्न सिंह, राजेश सक्सेना, केसी शर्मा, सुधीर शर्मा, अमित सिंह, सौरभ पाठक, प्रीति सक्सेना, कांति सक्सेना व कस्बे के प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *