तीन गौशालाओं मे मिली खामियां, घायल गौवंश देख भड़के कार्यकर्ता

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गौशालाओं की स्थिति ठीक नही है। अफसरों के निरीक्षण के समय व्यवस्था चौकचौबंद कर दी जाती है और उनके जाते ही अव्यवस्थाएं हावी हो जाती है। यह बात अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने गौशालाओं के निरीक्षण के बाद कही। गौशालाओं की दयनीय और जर्जर स्थिति पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने दो दिनों तक धौराटांडा, शेरगढ़ और खरसेनी सहित कई गौशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उक्त तीन जगह हालात ठीक नही मिले। अव्यवस्थाओं, लापरवाही और गौवंश की दुर्दशा से नाराज कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री को देते हुए 10 सूत्रीय कठोर कार्रवाई की मांग का ज्ञापन मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार को सौंपा। गौ रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष बरेली ओमकार श्रीवास्तव, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार, जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार और ब्रजक्षेत्र प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान धौरा टांडा गौशाला मे तीन केयर टेकर होने के बावजूद एक गाय मृत मिली। 106 गौवंश बिना टैग के पाए गए। शेरगढ़ गौशाला मे कई गंभीर रूप से घायल गोवंश देखे लेकिन मौके पर मौजूद डॉक्टर द्वारा किसी भी प्रकार का उपचार नही किया जा रहा था। यहां केयर टेकर नशे मे मिला। खरसेनी गौशाला मे एक गौवंश की आंख फूटने से गंभीर हालत होने के बावजूद उसका उपचार नही कराया गया। दो घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई। साथ ही हरे चारे की कोई उपलब्धता नही मिली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *