तारे जमी पर मे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, लोग मुग्ध हुए

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली नार्थ एवं इनरव्हील क्लब बरेली न्यू नार्थ के सहयोग से पूजा सेवा संस्थान का वार्षिकोत्सव तारे जमीं पर का आयोजन आईएमए हॉल में किया गया। समारोह में संस्थान के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मनमोहित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर, पवन अग्रवाल आदि ने किया। इस मौके पर हरीश सिद्धवली, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की उपनिदेशक संगीता सिंह, डॉ. रवि मेहरा, राजेन विद्यार्थी, संस्थान के चेयरमैन पीपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद तानिया ने गाना प्रस्तुत किया। अंकित, अरहान, काव्या, पीह, आदित्य, राधन तथा अभय ने चक घूम घूम पर डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्मारिका लक्ष्य के 13वें संस्करण का विमोचन किया गया। इस मौके पर संस्थान की कोषाध्यक्ष एवं इनव्हील की अध्यक्षा मालती सिंह, मोहित खन्ना, मोहित सिंह, सुरेश भाटिया, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *