बहेड़ी, बरेली। शासन की मंशा के अनुरूप अब तहसीलकर्मी भी चुस्त दुरुस्त हो गए है। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी के निर्देशों के अनुपालन मे शनिवार को जनपद मे सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करने का अभियान चला। शनिवार को नगर पंचायत रिठौरा, फरीदपुर व बहेड़ी मे राजस्व व पुलिस टीम द्वारा तहसील बहेड़ी के गाटा संख्या 204 रकवा 0.114 हेक्टेयर नाला से अवैध कब्जेदार अवरार अहमद पुत्र अब्दुल हमीद मो इस्लाम नगर कस्बा बहेड़ी व जहीरुद्दीन पुत्र खलील अहमद निवासी मो तलपुरा कस्बा बहेड़ी ने बाउंड्री वाल बनाकर कब्जा किया गया था। इस अवैध कब्जे को जेसीबी से ढहाकर कब्जा मुक्त कर दिया। उक्त भूमि का अनुमानित मूल्य 30 लाख रुपये है। जिले की तहसील फरीदपुर क्षेत्र के गांव बिसरिया मे तालाब भूमि 3 हेक्टेयर अनुमानित मूल्य 80 लाख रुपये को अवैध कब्जा से मुक्त करा ग्राम प्रधान को सुपुर्द कराया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत रिठौरा द्वारा गाटा संख्या 1615 सरकारी गुल जिस पर मुरारी लाल पुत्र कुंदन लाल द्वारा 2 वर्षों से बाउंड्री वॉल बनाकर बना कर स्थाई अतिक्रमण कर लिया गया था। उसको जेसीबी से ध्वस्त करके सरकारी गुल को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव
