तमंचा, चाकू और चोरी की बाइक सहित दो गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह नेशनल हाइवे पर एएनए कट पर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही आरोपियो के पास से तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की है। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान समय पौने छह बजे एएनए चैक पोस्ट के सामने दो आरोपीयो को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से मोटर साइकिल, एक तमंचा मय दो जिन्दा कारतूस और एक चाकू बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम उमेश उर्फ राजू पुत्र राजपाल जाटव निवासी मो. आवास विकास कालोनी कस्बा व थाना खटीमा जनपद उधमसिंह नगर (उतराखण्ड) उम्र 28 वर्ष व दूसरे ने अपना नाम कल्लू पुत्र रामभरोसे कश्यप निवासी मिर्जापुर थाना कैंट जनपद बरेली उम्र 22 वर्ष बताया। आरोपी के पास से चोरी की एक अदद मोटर साइकिल पैशन प्रो UP21BE2802 के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त उमेश उर्फ राजू की जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद चाकू व अभियुक्त कल्लू के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया। अभियुक्त उमेश उर्फ राजू के खिलाफ जनपद बरेली के विभिन्न थानों में ग्यारह मुकदमे दर्ज है। वही दूसरे आरोपी कल्लू पर जनपद के विभिन्न थानों मे छह मुकदमे दर्ज है। पकड़ने वाली टीम मे उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल विष्णु व निखिल तोमर शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *