बरेली। बुधवार को करीब 1600 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें अभी तक केवल एक युवक मे ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद युवक को होम आईसोलेशन में भेज दिया गया है। अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट, रेलवे जंक्शन, सेटेलाइट बस स्टैंड, पुराना रोडवेज पर कोविड सैंपलिंग की। बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच हुई। विभाग ने करीब 1600 लोगों की सैंपलिंग की जिसमे एक युवक कोरोना पाजिटिव आया है। वह निजी कंपनी में काम करता है। कोविड सर्विलांस प्रभारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 26 सक्रिय मामले है।।
बरेली से कपिल यादव
