झांसी। केन्द्र ने अपने चार साल के कार्यकाल में जनता को केवल परेशान करने और जनता को लूटने का काम किया है। जब महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी से एक विधायक बैलगाड़ी लेकर विधानसभा गया हुुआ था, तभी हम सभी को समझ लेना चाहिए था कि आने वाले दिन ऐसे ही होेंगे, क्योंकि आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और जनता परेशान है।
देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में जगह-जगह प्रर्दशन हो रहे हैं। आज झांसी में समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रतिपाल सिंह, मानसिंह, राहुल यादव समेत कई नेता बैलगाड़ियों पर सवार होकर झांसी की सड़कों पर प्रर्दशन किया। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल को चार साल पूरे हो गये है। इन चार सालों में उन्होंने जनता को परेशान और लूटने के आलावा कुछ नहीं किया। लगातार पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। आज किसानों को 5 से 10 रुपए की चैंके बांटी जा रही हैं। पूरे देश में किसान आत्महत्या कर रहा है।
रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा झांसी