मीरगंज, बरेली। मीरगंज मे डीएसएम शुगर मिल मे गुरुवार को 2022-2023 पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। सबसे पहले गुरुवार को मिल मे विधि-विधान से पूजन किया गया। पेराई सत्र का शुभारंभ जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, क्षेत्रीय विधायक डाॅ डीसी वर्मा, उपाध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा, जीएम केन इंद्र कुमार शर्मा ने हवन-पूजन के साथ किया। मीरगंज की डीएसएम शुगर मिल मे डीएम शिवाकांत द्विवेदी, यूनिट हेड आशीष शर्मा ने हवन पूजन कर नारियल फोड़ा। उसके बाद कैन कैरियर मे गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। यूनिट हेड ने बताया कि पेराई सत्र में मिल मे 1 करोड़ 20 हजार कुंतल गन्ना की पेराई करने का लक्ष्य प्रबंधन ने निर्धारित किया है। पेराई क्षमता को 60 से बढ़ाकर 70 हजार प्रतिदिन किया गया है। ताकि खेतों में खड़े गन्ना को जल्द क्रय कर पेराई की जा सके। मिल लक्ष्य को प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा- किसान साफ और ताजा गन्ना की सप्लाई मिल मे करे। इस मौके पर क्षेत्र के किसान और मिल के उच्चाधिकारी समेत पूरा स्टाफ मौजूद था। इस दौरान यूनिट हेड ने कहा कि किसान साफ और ताजा गन्ना की सप्लाई मिल को करें। हाईवे पर सत्र में जाम न लगे। इसे लेकर खास इंतजाम किए गए है। चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के साथ सह -ऊर्जा उत्पादन भी 43.5 मेगा वाट किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदेश पाल सिंह, संजय सिंह, अभय प्रताप सिंह, अमित शर्मा, तरुण बंसल, अरविंद गंगवार, इंदर शर्मा, जय गोपाल चावला, सरबजीत सैनी, संजय सिंह, निरंजन युदुबंशी, प्रदीप त्यागी, रविद्र सिंह, हेमेन्द्र सिंह, आकाश लहरी, प्रदीप त्यागी, देवेंद्र मलिक, अभिषेक त्यागी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
