डीएम के पिता के तेरहवीं संस्कार में अर्पित की गई श्रद्धांजलि

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी पिता दिनेश बहादुर सिंह तेरहवीं संस्कार पर बुधवार को डीएम आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ब्राह्मण भोज एवं प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने पहुंचकर दिवंगत दिनेश बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत दिनेश बहादुर सिंह की पत्नी प्रेमलता सिंह, डीएम अविनाश सिंह, रूबी सिंह, रजत सिंह, पल्लवी सिंह, आरती सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, ज्योति सिंह एवं परिवारीजनों के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ. उमेश गौतम, पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एडीजी रमित शर्मा, कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह, एडीएम जे देश दीपक सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार आदि शहर के गणमान्य लोग पहुंचे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *