सीबीगंज, बरेली। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह सीबीगंज इंटर कॉलेज मे पहुंचे। वहां उन्होंने कक्षा 10 और कक्षा 12 की प्री बोर्ड परीक्षा देने आए विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षा की तैयारी के सिलसिले मे बातचीत की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में अधिक समय शेष नही है। ऐसे में विद्यार्थी अपना टाइम टेबल निर्धारित कर ले। उसके हिसाब से अपनी तैयारी शुरू करें। यदि किसी बिंदु पर कोई समस्या आती है तो अपने शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की मदद ली जा सकती है। उन्होंने अनसोल्ड पेपर हल करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने से पहले या फिर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते वक्त नीचे बताएं गए स्टडी टिप्स को ध्यान मे रखकर ही तैयारी करेंगे तो आपको कामयाबी जरूर मिलेगी।।
बरेली से कपिल यादव
