डिप्टी सीएम बृजेश पाठक धार्मिक यात्रा पर निकले, बरेली पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

बरेली। रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक धार्मिक यात्रा के लिए निकले हैं। वे वंदे भारत एक्सप्रेस से बरेली पहुंचेI जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बरेली से वे उत्तराखंड के नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम के लिए रवाना हुए। उपमुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बरेली से कैंची धाम तक के पूरे मार्ग पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित और सुचारू बनी रहे। कैंची धाम बाबा नीम करौली महाराज का प्रसिद्ध मंदिर है, जो हर साल हजारों भक्तों को आकर्षित करता है। यह मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्य शांति के लिए जाना जाता है। कैंची धाम पहुंचकर बृजेश पाठक भगवान के दर्शन करेंगे और विशेष अनुष्ठान करेंगे। यात्रा के दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। यात्रा में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षाकर्मी उनके साथ रहेंगे। यह धार्मिक यात्रा राजनीतिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *